उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने शनिवार को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. उत्तर प्रदेश के सीतापुर की प्राची निगम इस बार 10th की टॉपर बनी है . प्राची निगम को 600 अंकों में से कुल 591 अंक प्राप्त हुए है. प्राची निगम सीता बाल मंदिर हाईस्कूल मुहम्मदाबाद जिला सीतापुर की स्टूडेंट है.
बता दें की इस सत्र में कुल 89.55% छात्र और छात्राएं ने 10th की परीक्षा पास कर गई है. जिसमे कुल लड़कों में से 86% ने सफलता प्राप्त किया है और 93.40% लड़कियों ने सफलता प्राप्त किया है. आइये जानते है टॉप 10 विद्यार्थियों के बारे में.
| छात्र का नाम | स्कूल का नाम | स्थान | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| प्राची निगम | सीता बाल वी एम आई सी महमूदाबाद सीतापुर | 1 | 591/600 | 98.50 |
| दीपिका सोनकर | एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज फतेहपुर | 2 | 590/600 | 98.33 |
| नव्या सिंह | सीता बाल वी एम आई सी महमूदाबाद सीतापुर | 3 | 588/600 | 98.00 |
| स्वाति सिंग | बाबूराम सावित्री देवी आई सी शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर | 3 | 588/600 | 98.00 |
| दीपांशी सिंग सेंगर | सरस्वती ज्ञान मंदिर आई सी बघौरा ओराई जालौन | 3 | 588/600 | 98.00 |
| अर्पित तिवारी | रामा आई सी सराय दलपति सांगीपुर प्रतापगढ़ | 3 | 588/600 | 98.00 |
| वैष्णवी | बाबूराम सावित्री देवी आई सी शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर | 4 | 587/600 | 97.83 |
| इशिका | सरस्वती ज्ञान मंदिर आई सी बघौरा ओराई जालौन | 4 | 587/600 | 97.83 |
| राज सिंह | ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस प्रयागराज | 4 | 587/600 | 97.83 |
| दीपिका देवी | एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज फतेहपुर | 4 | 587/600 | 97.83 |
