उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यमुना एक्सप्रेसवे के विकास पर समीक्षा कर ली है। जिस समीक्षा में यह पता चला की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। सीईओ ने निवेश के लक्ष्य की समीक्षा की और बताया की यहाँ और भी रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने लीज रेट लेकर रजिस्ट्री कराई है और भवन स्वामियों को पेनाल्टी में छूट भी दी जा रही है।

आपको बता दे की हाल ही में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने यमुना एक्सप्रेसवे के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसी कार्यक्रम में सभी आला अधिकारियों ने उपस्थिति दी। जानकारी को की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 43,750 करोड़ रुपए का निवेश निर्धारित किया गया था।

नॉएडा के यीडा ने 45,148 करोड़ का निवेश किया है. जिससे 1 लाख 32 हजार 663 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। सितंबर 2024 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होगी। जेवर क्षेत्र एनसीआर का सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा। नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट एयर कार्गो का हब बनेगा।

साथ ही यहाँ पर फिल्म सिटी की स्थापना क्षेत्र का विकास होगा। जिसके लिए यीडा के लिए 9,992 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। 13,271 एकड़ लैंड बैंक एक्वायर किए जाने का लक्ष्य है। 64.7 प्रतिशत और लीज रेट लागू है। 24 हजार से अधिक भवन स्वामियों को पेनाल्टी पर छूट मिल रही है। यह भवन निर्माण की संभावनाएं बढ़ाता है।