Child guru sets coaching record: वृंदावन के गौरा नगर में 7 वर्षीय छोटा सा बालक रहता है. उनका नाम गुरु उपाध्याय है. गुरु उपाध्याय का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यूट्यूब पर 14 विषय पढ़ाने में सबसे कम उम्र के शिक्षक बनने का अवार्ड पाया। उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया।

उनके पिता अरविंद और मां प्रिया उनके इतने कम उम्र में इतनी पड़ी उपलब्धि हासिल करने से काफी खुश है। गुरु उपाध्याय ने बच्चे के शौक से अलग हटकर अपने और अपने परिवार की अलग पहचान बनाई है. उन्होंने गोपाल दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पांच वर्ष की उम्र से ही अध्ययन की शुरुआत की और इंजीनियरिंग और यूपीएससी की तैयारी में उत्कृष्टता प्राप्त की। उनके द्वारा नाम दर्ज किए गए रिकॉर्ड में भी उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।

बता दें की काफी छोटे उम्र से ही उनमे थोड़ी अलग प्रतिभा दिखने लगी थी. उन्होंने 7 वर्ष की उम्र में यूट्यूब पर 14 विषयों को पढ़ाना शुरू किया। UPSC , PCS सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करवाते है. जिसके कारण गुरु उपाध्याय को सम्मानित किया गया।उन्हें प्रशस्तिपत्र और मेडल समेत सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।


बच्चे का दिनभर में चार घंटे अध्ययन होता है। वे ऑनलाइन क्लास भी करवाते है और यूपीएससी की तैयारी में अभ्यर्थियों को काफी मदद करते है। वे सबसे कम आयु के लेक्चरर बन गए हैं। पुरे जिले समेत शहर में गुरु उपाध्याय की प्रतिभा को सराहा गया है.। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाये है उनके द्वारा नाम दर्ज किए गए रिकॉर्ड में शामिल हैं: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ग्लोबल रिकॉर्ड, और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।