Ankush Sachdeva’s Story: Inspiring Millions of Young Entrepreneurs Globally: अंकुश सचदेवा की कहानी एक प्रेरणास्त्रोत है। कोई एक-दो बार नहीं कुल 17 बार असफल होने के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शेयरचैट नामक सोशल मीडिया ऐप बनाया। यह ऐप तेजी से पहचान बनाई और 2022 में फंडिंग हासिल की, जिससे कंपनी का वैल्युएशन 50,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया। अंकुश अब शेयरचैट के सीईओ हैं।

असफलता अगर बिजनेस या पढ़ाई में हो, तो हर किसी को कभी न कभी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बहुत सारे या फिर ज्यादातर लोग हार के बाद टूट जाते हैं, लेकिन कुछ लोग हारने के बावजूद भी संघर्ष करते हैं और सफलता पाते है। अंकुश सचदेवा ने बार-बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट के साथ करियर शुरू किया। उनके मन में उद्यमी बनने का ख्याल आया और उन्होंने बिजनेस करने का रिस्क लिया।

अंकुश ने एक-दो नहीं कुल 17 अलग-अलग स्टार्टअप में कोशिश की लेकिन हर बार असफलता हाथ लग रही थी। लगातार मिल रही असफलता से उनका मन टूटने लगा था. फिर एक दिन उन्होंने शेयरचैट नामक सोशल मीडिया ऐप तैयार करने का फैसला किया। उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर इस ऐप को लॉन्च किया। मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की शुरुआत की। शेयरचैट ने तेजी से दुनिया भर में पहचान बनाई। तब जाकर अंकुश ने 18वें प्रयास में सफलता हासिल की।

अंकुश ने अकेले यह काम नहीं किया बल्कि उन्होंने दो साथियों की मदद से बड़ी सफलता प्राप्त की। जून 2022 में शेयरचैट ने बिजनेस के लिए फंडिंग हासिल की जो इस सफलता के लिए बड़ी उपलब्धि थी। कंपनी का वैल्युएशन 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। अंकुश सचदेवा अब शेयरचैट के सीईओ हैं और उनकी कहानी युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।