होली त्योहार में अब घर जाना आसान हो गया है. अब कोई फ़िक्र नहीं है. होली के अवसर पर प्रयागराज जोन में यात्रियों को सुविधा के लिए 500 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसों की संख्या बढ़ाई गई है और कंट्रोल रूम यात्रियों को सहायता के लिए सक्रिय होगा। होली के दिन विशेष बसें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, और उनका संचालन 1 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान 1628 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च से होली के लिए विशेष बसों का संचालन होगा। परिवहन निगम प्रयागराज डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी बताते हैं कि होली के त्योहार को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे को बढ़ा दिया गए हैं। इस समय कंट्रोल रूम भी सक्रियता के साथ यात्रियों की मदद करेगा।

  • प्रयागराज-मिर्जापुर रूट – 10
  • प्रयागराज-बांदा रूट – 10
  • प्रयागराज-अयोध्या रूट – 20
  • प्रयागराज-कानपुर रूट – 24
  • प्रयागराज-वाराणसी रूट – 24
  • प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर रूट -26
  • प्रयागराज-लखनऊ रूट – 34


ये बसें हर दिन 148 फेरे अतिरिक्त रूप से लगाएंगी। परिवहन निगम ने 500 अतिरिक्त बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है।
यात्रियों को हर 30 मिनट के अंतराल पर बस मिलेगी। रोडवेज ने विशेष तैयारी की है ताकि यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके। 1 अप्रैल की रात 12 बजे विशेष बसों की ये सुविधा बंद होगी। 22 मार्च से 1 अप्रैल के बीच ये बसें 1628 फेरे अतिरिक्त लगाएंगी।